संत कबीर नगर – अज्ञात वाहन की ठोकर से ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत!

0

Oplus_16908288

अज्ञात वाहन की ठोकर से ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत!

धनघटा क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर भरतपुरा गांव के निकट बुधवार देर रात हुआ हादसा !

सन्तकबीर नगर !

धनघटा थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर बुधवार की रात भरतपुरा गांव के पास ससुराल जा रहे 28 वर्षीय बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम संठी गांव का निवासी था। मौत की खबर से परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। धनघटा पुलिस ने शव को सीएचसी मलौली से कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार संठी गांव निवासी 28 वर्षीय कन्हैया पुत्र गंगा प्रसाद अपनी प्लैटिना बाइक से बुधवार की रात लगभग 8 बजे अपनी ससुराल गोरखपुर जिले के बांसगांव थानांतर्गत धुसवा गांव जा रहा था। जैसे ही वह राम जानकी मार्ग पर भरतपुरा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। टक्कर लगते ही कन्हैया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही उसके स्वजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे सीएचसी मलौली ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। कन्हैया की शादी हो चुकी थी। उसके दो छोटे बच्चे—कुंज (6 वर्ष) जो एलकेजी में पढ़ता है, और कैरो (5 वर्ष) हैं। पत्नी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। कन्हैया के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह तीन भाइयों में मझला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश में जुट गई है। परिवार में अचानक हुई इस घटना से कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...