संत कबीर नगर- आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में फैली दहशत।

0

Oplus_16908288

आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में फैली दहशत।

 संयुक्त कार्रवाई के दौरान 120 किलोग्राम महुआ लहन किया गया नष्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य 

संत कबीर नगर-

दिनांक 23 जनवरी, 2026 को जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई।

आपको बताते चले कि जिला आबकारी अधिकारी के कुशल निर्देशन में जनपद में पुलिस उपाधिक्षक सदर अमित कुमार एवं विजय आनंद, आबकारी निरीक्षक खलीलाबाद व मय स्टॉप द्वारा खलीलाबाद स्थित मॉडल शॉप व अन्य दुकानों का डिजिटल अल्कोहल मीटर से भौतिक निरीक्षण किया गया तथा ग्राम- अशरफपुर, थाना-दुधारा तथा उसके आस पास के क्षेत्रों में दबिश दिया गया। संयुक्त टीम की इस योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान गांव के सुनसान स्थानों और संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली गई।

दबिश के दौरान अवैध रूप से तैयार किया जा रहा करीब 120 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर बरामद हुआ। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद लहन को तत्काल मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जिससे अवैध कच्ची शराब के निर्माण की कोशिशों को पूरी तरह विफल कर दिया गया।  इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लंबे समय से प्रशासन की नजर से बचकर कच्ची शराब का धंधा करने वाले तत्वों को इस कार्रवाई से कड़ा संदेश मिला है कि अब किसी भी कीमत पर गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  इस कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में आबकारी और पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बना रहा।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें अवैध शराब के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही यह अपील की गई कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई किया जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद को अवैध शराब मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में और भी तेज छापेमारी, गश्त और निगरानी की जाएगी। आबकारी विभाग और पुलिस की इस संयुक्त, सख्त और प्रभावी कार्रवाई से जहां आम जनता में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हुई है, वहीं कच्ची शराब के कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया है, जो प्रशासन की इस मुहिम की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...