संत कबीर नगर- 10 गुण्डा एक्ट में हुए जिला बदर, वांछित गोतस्कर गिरफ्तार।
Oplus_16908288
10 गुण्डा एक्ट में जिला बदर, 10 हजार रु0 के ईनामियां वाँछित गोतस्कर को किया गया गिरफ्तार।
जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर लुक छिप कर जनपद में कर रहा था निवास।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनाँक 21जनवरी 2026 को 10 हजार रु0 के ईनामियां, 10 गुण्डा एक्ट में वांछित व जिलाबदर घोषित किए गए अभियुक्त को कबीर चौरा मगहर रोड काला गेट हाइवे के पास से गिरफ्तार किया गया।
आपको बताते चले कि प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 986/2023 धारा 457/380/511 भादवि में 10 हजार रु0 के ईनामियां, 10 गुण्डा एक्ट में वांछित व जिलाबदर घोषित किए गये अभियुक्त नाम पता अरशद बंजारा पुत्र मो0 अफजल उर्फ मदारी निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर को जनपदीय सीमा के अन्तर्गत कबीर चौरा मगहर रोड काला गेट हाइवे के पास से जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 036/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा निवारण अधिनियम 1970 पंजीकृत किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त को जिला प्रशासन द्वारा छः माह की अवधि के लिए जनपद सन्तकबीरनगर से जिला बदर का आदेश दिया गया था । अभियुक्त को इस आदेश का तामिला भी आदेशोपरान्त करवा दिया गया था।
उसके उपरान्त भी अभियुक्त जनपद की सीमा में लुक छिप कर निवास कर रहा था । जिलाबदर आदेश के उल्लंघन के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को आज दिनाँक 21जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
कोतवाली प्रभारी पंकज पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का पहले से ही अपराधिक इतिहास रहा है जो इस प्रकार से है
01.मु0अ0सं0 783/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
02.मु0अ0सं0 142/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
03.मु0अ0सं0 852/2022 धारा 174ए भा0द0वि0 थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
04. मु0अ0सं0 695/2023 धारा 380/457 भा0द0वि0 थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
05. मु0अ0सं0 932/2023 धारा 380/457 भा0द0वि0 थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
06. मु0अ0सं0 986/2023 धारा 380/457/511 भा0द0वि0 थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
07. मु0अ0सं0 1138/2023 धारा 380/411/457 भा0द0वि0 थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- प्रभारी चौकी मगहर उ0नि0 श्री मनीष कुमार जायसवाल, चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट उ0नि0 श्री अशोक कुमार दूबे, का0 रमेश यादव, का0 उमेश यादव ।
