संस्कार गीत गायन कार्यशाला का शुभारम्भ

0

संस्कार गीत गायन कार्यशाला का शुभारम्भ ! 

मगहर। संतकबीर नगर-

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर संतकबीर अकेडमी मगहर के द्वारा संत कबीर आचार्य अमृत दास महाविद्यालय मगहर में शनिवार से 10 दिवसीय संस्कार गीत गायन कार्यशाला का आयोजन शुरू किया गया है।कार्यक्रम का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथितिथि डा. अजय कुमार पांडेय द्वारा किया गया। इसके बाद उन्होंने संस्कृति विभाग के द्वारा ऐसे आयोजन के लिये उनका धन्यवाद दिया। साथ ही हमारी विलुप्त हो रही सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए आयोजक मंडल की प्रशंसा की।

संस्कार गीत के मुख्य प्रशिक्षक डा. ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि आज के युग में हमारी लोक परंपरा एवं संस्कार कहीं हमसे दूर होती दिख रही हैं। हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हमारे संस्कार गीतों में सदियों से परिलक्षित होती रही है। परिवार के मांगलिक अवसरों पर जैसे जन्म के समय सोहर, नहान गीत विवाह के अवसर पर गाये जाने वाले मटकोरवा गीत, हल्दी गीत, कोहबर गीत, कलसा गीत या तीज त्योहार पर गाये जाने वाले गीत अब नई पीढ़ी के लोगों को नहीं पता होगा। संस्कृति विभाग एवं संत कबीर अकादमी की इस प्रयास से स्कूली छात्रों को संस्कार गीत सीखने एवं मांगलिक अवसरों पर उसकी गायन से लाभ प्राप्त होगा। साथ ही हमारी लोक विधायें जो कहीं न कहीं गुम होती दिख रही है वह फिरसे जी उठेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरि शरण शास्त्री, डॉक्टर सुधांशु मिश्रा, संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. राकेश सिंह, वागीश पांडेय, सत्येन्द्र यादव, सन्तोष कुमार, सम्पूर्णानन्द त्रिपाठी आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...