संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला स्टाफ की मौत, परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा 

0

Oplus_16908288

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला स्टाफ की मौत, परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा ! 

संत कबीर नगर

संत कबीर नगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले टेमा रहमत चौराहे पर एक निजी अस्पताल में एक 24 वर्षीय अस्पताल स्टाफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराते हुए युवती के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

 

इस मामले में परिजनों ने अस्पताल संचालक पर युवती के हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है!

जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो ममता एक बेड पर मृत अवस्था में पाई गई थी, इसके बाद परिजनों ने हंगामा चालू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर

जांच में जुट गयी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है पर उन्होंने बताया है कि मृतक ममता के गले पर खरोच के निशान है। जब वह घर से निकली थी तब ममता बीमार नहीं थी तो आखिर उसकी मौत कैसे हो गयी।

बहरहाल मामला जो भी हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस तथ्य का खुलासा हो पाएगा कि यह हत्या है या इसके पीछे की कुछ और ही कहानी है !

आगे की खबर के लिए बने रहिए आज का भारत लाइव के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...