संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाकर महिला ने दी जान।

0

* संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाकर महिला ने दी जान।

संत कबीर नगर – सेमरियावां दुधारा थाना क्षेत्र के पैड़ी गांव की एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
पैड़ी गांव की 45 वर्षीय सरोजा देवी पत्नी जोगेंद्र कुमार ने शुक्रवार की रात में विषाक्त पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ता देख परिजनों को जानकारी हुई तो उसे लेकर रात्रि 11.19 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां लिए भेज दिया।
जांच के दौरान डाक्टरों ने महिला सरोजा देवी को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर सुबह मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के जिला चिकित्सालय भी भेज दिया।
महिला का पति ठेला चलाता है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। मृतका का मायका बस्ती जनपद के कुसमऊ गांव में है। इस मामले में सूचना पाकर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...