समाज की आवाज है पत्रकार : नुरुज्जमा

0

समाज की आवाज है पत्रकार : नुरुज्जमा

संतकबीर नगर- मगहर !

पत्रकार समाज के दबे कुचले,असहाय लोगों की आवाज बन कर शासन प्रशासन को जगाता है।निष्पक्ष पत्रकारिता की कलम से निर्बल लोगों को उनके हक को दिलाने में सहायक होती है।सरकार और जनता के बीच सेतु बनाने का काम पत्रकार ही करते हैं।उक्त बातें ग्रापए खलीलाबाद इकाई द्वारा एक दिवसीय संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का रविवार को नगर पंचायत मगहर के विवाह घर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि नुरूज्जमा अंसारी ने अपने सम्बोधन में कहा।
उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में पत्रकारिता बहुत ही चुनौती भरा कार्य है।जिसे सम्पादित करना बहुत कठिन है।पत्रकार के कलम से अच्छे और बुरे दोनों कार्य उजागर होते हैं।इसी क्रम जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न और उनके साथ होने वाले अन्याय के विरुद्ध संगठन चट्टान की खड़ा रहेगा।पत्रकारों के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि पुलिस और पत्रकार एक सिक्के के दो पहलू हैं।पत्रकार दोषी के खिलाफ आवाज उठाता है और पुलिस दोषी को सजा देने,दिलाने का काम करती है।पत्रकार संगोष्ठी, सम्मान समारोह कार्यक्रम को डा हरिशरण शास्त्री,राज नारायण मिश्रा, हाजी अफजल खां,सिराज खां,अतहरुल बारी,टीएसआई परमहंस,अवधेश सिंह,केके निर्भीक,अतुल सिंह ने भी सम्बोधित किया।ग्रापए तहसील खलीलाबाद इकाई के पदाधिकारियों को शपथ राष्ट्रीय सहारा उर्दू के सम्पादक हाजी अफजल खां ने दिलाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस मौके पर आफताब आलम,सत्य प्रकाश वर्मा,अश्वनी पाण्डेय,महबूब पठान,टीएन यादव,इजहार अहमद,परवेज अख्तर,अतीक अहमद, वीरेंद्र यादव,गिरीश चन्द्र गुप्ता,दिग्विजय,अमित पाण्डेय,शफीक अहमद, इंद्रजीत यादव,आफताब अहमद,अतुल श्रीवास्तव,रईस आलम,चंदन सैनी,परवेज कौसर,मो असअद अंसारी,अहमद अली,अमीरुद्दीन कादरी,सुहेल अख्तर,अहमद आलम जेई,अब्दुल कलाम,गुलाम हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन शिवांन्द चंचल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...