सहजनवां तहसील क्षेत्र में रात्रि होते ही जगह जगह सक्रिय हो जाते है खनन माफिया

0

Oplus_16908288

सहजनवां तहसील क्षेत्र में रात्रि होते ही जगह जगह सक्रिय हो जाते है खनन माफिया !

परमिशन की आड़ में हो रहा अबैध खनन ।

गीडा, सहजनवा,हरपुर बुदहट क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय है खनन माफिया ।

पुलिस से खनन माफियाओ को मिलता रहा सहयोग-बड़गहन व बरवार मे बड़े पैमाने पर हो रहा खनन ।

सहजनवां – गोरखपुर

सहजनवां तहसील क्षेत्र के वर्तमान समय में देखा जाय तो खनन माफिया क्षेत्र में जगह जगह सक्रिय दिखाई देगे। वहीं स्थानीय प्रशासन नीद में सोया दिखाई दे रहा है। जिससे खनन माफिया पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करते हुए मालामाल हो रहे है।

वर्तमान समय में खनन माफिया गीडा,सहजनवा, हरपुर बुदहट क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय है। गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन व बरवार में रात्रि 10 बजते ही खनन का कार्य शुरू हो जाता है। शंभूचक सेमरा में तो बड़े पैमाने पर खनन चल रहा है। यहां खनन माफियाओं के वाहन रात्रि दिन खनन वाले स्थान पर हमेशा खड़े मिलेगी। वहीं गीडा क्षेत्र के कई और स्थान है जहां रात्रि होते ही खनन का कार्य सक्रिय हो जाता है। सहजनवा थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर 26 और कसरवल, बवनडरा, सिसई,पाली,चाँदबारी, भरपही, घघसरा क्षेत्र में खनन माफिया रात्रि होते ही सक्रिय हो जाते है। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में खनन माफिया कविसा,रेवड़ा,बैजलपुर,कटाई टिकर,जबरैला,देवरिया,रामनगर, तथा चौकी क्षेत्र सोनबरसा में खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं। जहां खनन माफियाओ को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।

इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि खनन पर लगाम लगाया जायेगा। इसके लिए एक टीम गठित कर रात्रि में सधन अभियान चलाया जायेगा।वही जिला खनन अधिकारी गोरखपुर आर पी सिंह ने बताया कि सभी जगहों पर हो रहे खनन की जांच कराकर कार्यवाही किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...