साईकिल सवार पति-पत्नी को टेम्पो ने मारी टक्कर
साईकिल सवार पति-पत्नी को टेम्पो ने मारी टक्कर
पत्नी की इलाज के दौरान हुई मौत।
पति गम्भीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो रिपोर्ट –
संत कबीर नगर ।आज दिनांक:-10 मई 2025, ग्राम धौरहरा के राजेंद्र प्रसाद पुत्र स्व ० फूले अपनी पत्नी प्रभावती देवी के साथ, घर में बेटी की शादी को लेकर किसी काम को लेकर मगहर गये थे, वापस घर लौटते समय बंगला ताल के पास चांद मुरादाबादी ढाबा के सामने पहुचे ही थे कि, मगहर की ओर से आ रहा तेज़ रफ़्तार टेम्पो संख्या -UP53,HT,7211, ने साईकिल सवार राजेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी के साथ अपने ही साईड से थे,। को जोरदार टक्कर मारी। और दोनों पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर जिला चिकित्सालय संत कबीर नगर भेज दिया। जहां पर डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया
घर वालों ने स्थिति को देखते हुए सिद्धार्थ ऑर्थो हॉस्पिटल खलीलाबाद में भर्ती कर दिया जहां पर इलाज के दौरान राजेंद्र की पत्नी प्रभावती देवी की मृत्यु हो गई। और राजेंद्र प्रसाद का इलाज चल रहा है। और घर में ही राजेंद्र प्रसाद की बेटी की शादी भी इसी 25 मई 2025 को है, घर में खुशी के जगह मातम का माहौल छा गया। और घर वालों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है। राजेंद्र प्रसाद के बड़े बेटे अमरनाथ ने कोतवाली खलीलाबाद संत कबीर नगर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
