सहजनवां ब्लाक के कट्या ग्राम पंचायत में सम्पन लोग भी बने मनरेगा मजदूर-भ्र्ष्टाचार का नया तरीका

0

सहजनवां ब्लाक के कट्या ग्राम पंचायत में सम्पन लोग भी बने मनरेगा मजदूर-भ्र्ष्टाचार का नया तरीका

सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत कटया में मनरेगा कार्य में जमकर खेला जा रहा भ्र्ष्टाचार का खेल

पोखरे की जेसीबी से खुदाई कर फर्जी मजदूरों की लगी हाजिरी, सरकारी धन का बंदरबांट

सहजनवां (गोरखपुर)।

ग्राम पंचायत कटया, पोस्ट सिधौली, थाना हरपुर बुदहट में मनरेगा योजना के तहत पोखरी खुदाई में भारी भ्रष्टाचार उजागर हुआ है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया है। 19 जून से 21 जून 2025 तक पोखरी आराजी संख्या 449, 266, 266ख पर महज 13 मजदूरों से कार्य कराया गया, जबकि 273 मजदूरों की हाजिरी दर्शाकर 819 मजदूरी दिवसों का हाजिरी दिखाया गया।ग्रामीणों का आरोप है कि जेसीबी मशीन से खुदाई कर योजना की मूल भावना का उल्लंघन किया गया। मस्टररोल में जिन लोगों को दर्शाया गया है, वे असल में मजदूर नहीं हैं। इनमें व्यास चौरसिंगा, जनार्दन चौरसिया, संजय चौरसिया, अशोक कुमार चौरसिया, छोटे लाल, भरत सिंह, असलम, चतुर्गुण, सूर्यलाल, अवधेश, विष्णुदेव, विश्वभर, इदरिश, मुस्तकीन आदि शामिल हैं, जिनका मनरेगा से कोई संबंध नहीं है यह लोग पूरी तरह से सम्पन्न लोग हैं।यह फर्जीवाड़ा ग्राम प्रधान व ब्लॉक कर्मियों की मिलीभगत से किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को सूचना देने पर भी वे फोन नहीं उठाते। शासन से मांग है कि जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।वही शिकायत कर्ता ने बताया कि पूरे ग्राम पंचायत में निर्माण के नाम पर भ्र्ष्टाचार किया गया है वही जिम्मेदार लोगों को शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नही होती है इसीलिए हम ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री महोदय को शिकायत कर कार्यवाही की मांग किये हैं।वही ग्राम पंचायत में तमाम सम्पन लोग मनरेगा में मजदूर बन कर सरकार के धन का बंदरबाट कर रहे हैं वही एपीओ अवधेश वर्मा से बात किया गया है तो उन्होंने कहा कि जांच किया जा रहा है कार्यवाही जरूर किया जायेगा, वही मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर से जब इस विषय पर बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इस तरह के लोगो की जांच कराकर उनके ऊपर कार्यवाही किया जायेगा।वही खण्ड विकास अधिकारी सत्यकान्त तोमर ने कहा कि जांच कराई जा रही है जल्द कार्यवाही किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...