सहजनवा विधायक ने राजनीतिक अदालत के टीवी डिबेट में जीता सबका दिल
सहजनवा विधायक ने राजनीतिक अदालत के टीवी डिबेट में जीता सबका दिल
Gorakhpur –
गोरखपुर जिले के सहजनवा तहसील क्षेत्र के सेरेमनी मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम अदालत राजनीत में टीवी डिबेट के कार्यक्रम में एक से एक धुरंधरों ने दूसरों के साथ जमकर सवाल जवाब किया वही अदालत राजनीति के कटघरे में सहजनवा के वर्तमान विधायक प्रदीप शुक्ला ने घंटे तक चले बहस में बड़ी सरलता से आम जनता और एंकरों के सवालों का जवाब भी दिया वहीं विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा सहजनवा का विकास ही मेरा मुख्य लक्ष्य है। और सहजनवा में तो निरंतर विकास का गंगा बह रहा है। यह मुझे बताने कि ज़रूरत नहीं है। रहा सवाल फैक्ट्री के धुएं से हो रहे प्रदूषण और राख की तो इस समस्या पर भी लगभग काफी सुधार कर बाकी भी सुधारने की प्रक्रिया चल रही है। वह भी सही हो जायेगा वही
कार्यक्रम में पहुंचे निषाद पार्टी के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद भी खूब जम कर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की खूब सराहना भी किए। और मंत्री जी ने आम जनमानस की समस्याओं को भी सीएम तक पहुंचाने की बात कही। वहीं इस कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सभी कार्यकारिणी उपस्थित रही ।
