आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

रूपईडीहा से नई ट्रेनों के शुभारंभ की तैयारी तेज, रेलवे अलर्ट।

0

ट्रेन उद्घाटन को लेकर रेल विभाग गंभीर।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच।

रूपईडीहा से 31 अगस्त को प्रस्तावित ट्रेनों के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रेल विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सुरक्षा एवं कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर 30 और 31 अगस्त तक रेलवे स्टेशनों के आसपास तथा रेल ट्रैक के निकट जमीन और मिट्टी से संबंधित किसी भी प्रकार के मशीनी कार्य पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

लखनऊ मंडल के नेपालगंज रोड और बहराइच रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के शुभारंभ को लेकर दोनों स्टेशनों पर वीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेनों के शुभारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा। इसे लेकर रेलवे विभाग ने सभी पर्यवेक्षकों और संबंधित ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सवा साल में पूरा हुआ निर्माण कार्य-

बहराइच से नानपारा तक रेलवे स्टेशनों, मेजर ब्रिज और अंडरपास के निर्माण कार्य को संबंधित निर्माण कंपनी ने निर्धारित समयावधि में पूरा किया है। कंपनी की ओर से किए गए कार्य को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है।

गिरिराज प्रा. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर दिव्यांश राज शर्मा की देखरेख में निर्माण कार्य को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। महज सवा साल में निर्माण कार्य पूरा होना परियोजना की तेजी और कार्य प्रबंधन को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story