रिसिया सीएचसी अधीक्षक द्वारा लाचार वैद्य को छड़ी भेंट की
रिसिया सीएचसी अधीक्षक द्वारा लाचार वैद्य को छड़ी भेंट की
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच
रिसिया नये अधीक्षक की चार्ज ग्रहण करते ही सीएचसी में बदलाव। लाचार वैद्य को छड़ी भेंटकर सी एच सी रिसिया अधीक्षक डॉ धर्मेंद कुमार गौतम ने मानवता की मिशाल पेश की है। कभी जड़ी बूटियों के माध्यम से पोलियो जैसे रोग की रोकथाम एक लिक्विड आयल के जरिए करने और कई दर्जन बच्चो का सफल इलाज करने वाले 85 वर्षीय वृद्ध वैद्य राधे श्याम अब खुद चलने फिरने से लाचार है। इसकी जानकारी मिलने पर सी एच सी अधीक्षक ने छड़ी भेंटकर उनका सम्मान कर प्रोत्साहित किया है।
