रिसिया नगर पंचायत में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
रिसिया – बहराइच ।
रिसिया नगर पंचायत में नामित तीन सभासद गणों का शपथ ग्रहण समारोह माँ वैष्णो रिसॉर्ट में आयोजित किया गया,जिसके मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पदम सेन चौधरी रहे।विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद नीलम गुप्ता,अरविंद साहू और अरविंद गौतम को पद और गोपनीयता की शपथ अश्विनी पाण्डेय उप जिला धिकारी पयागपुर ने दिलाई। समारोह की अध्यक्षता मुन्नी देवी चेयर मैन ने किया,और संचालन ईओ सचिन पाण्डेय ने किया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया कि सरकार ने सभी निकाय,पालिकाएं और महा पालिकाओं में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भरपूर मात्रा में धन उपलब्ध कराया है।अब निकाय अध्यक्ष और ईओ की जिम्मेदारी है , कि शासन से प्राप्त धन का सही रूप से विकास कार्य में खर्च करावे,इसके लिए अध्यक्ष और सभासदों में समन्वय जरूरी है । यही सरकार कीभी मंशा हैं, नगर पंचायत में कार्यों को लेकर नाराज चल रहे छह निर्वाचित सभासद प्रियंका देवी, राजू पाल,राकेश निगम,आकाश गुप्ता,जुबेर खान,रुबीना अकरम ने समारोह से दूरी बना रखी थी,और कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
इस अवसर पर, अजितजंय भारतीय, जय प्रकाश अग्रहरि, प्रेम गोयल, सुधीश अग्रवाल, राजेश गोयल, अशोक शर्मा, आशीष सिंह, संजय चिरानिया, सरोज शर्मा, (लिपिक) नवीन, सहित शामिल हुए।
