रिसिया ई रिक्शा वाहनों की चेकिंग में 15 अवैध ई रिक्शा सीज। हड़कंप की स्थित।

रिसिया ई रिक्शा वाहनों की चेकिंग में 15 अवैध ई रिक्शा सीज। हड़कंप की स्थित।
ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, थाना क्षेत्र अवैध रूप से ई रिक्शा के संचालित होने पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अनाधिकृत रूप से चल रहे वाहनों पर अंकुश लगाया।
यातायात सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के कवायद में जुटी प्रदेश सरकार ने अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाया,जिनमे अवैध ई रिक्शा और आटो तथा नाबालिग चालकों पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान चलाया,जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह,उपनिरीक्षक बिहारी सिंह यादव चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ रिसिया नगर के साथ रिसिया मोड़ पर ई रिक्शा का पड़ताल किया, और परिवहन नियमो की जानकारी दी। इसके बाद करीब 15 अवैध ई रिक्शा को सीज भी किया।