राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ।
Oplus_16908288
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
गायत्री विद्यापीठ पी0जी0 कॉलेज रिसिया-बहराइच में राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर शुरू जहान चक एवं बंगला चक में शिवरार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘स्वच्छ और विकसित भारत’ के विषय पर आयोजित विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर का विश्राम स्थल उच्च प्राथमिक विद्यालय जहान चक है यह शिविर दिनांक 10.02.2026 से 16.02.2026 तक चलेगा।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ सोहन लाल श्रीवास्तव प्रबंध समिति अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि डॉ विश्वनाथ श्रीवास्तव प्रबंधक, डॉ मुरारी लाल श्रीवास्तव एवं प्रो0 दिव्य दर्शन तिवारी प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को समाज सेवा, और अपने कर्त्तव्य के महत्व के बारे में बताया और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया।
शिविर के प्रथम दिन, स्वयंसेवकों ने ‘स्वच्छता अभियान’ के तहत गाँव में एक जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद, परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। प्रथम कार्यक्रमाधिकारी डॉ मुकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवक ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, साक्षरता और डिजिटल साक्षरता जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाएंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दिव्य दर्शन तिवारी ने स्वयंसेवकों को मतदान करने पर जोर दिया तथा स्वयंसेवकों स्वअनुशासन में रहकर सप्त दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा।

अंत में द्वितीय कार्यक्रमाधिकारी डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रीति श्रीवास्तव, महाविद्यालय के प्रो दयाराम यादव, डॉ मिथलेश कुमार चौधरी, डॉ पवन कुमार वर्मा, ई0डी0पी0 प्रमुख धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, नंदन श्रीवास्तव, डेविड पांडेय, उमेश कुमार वर्मा, सुबी खान, रिकेश्वर विश्वकर्मा, शिवम टंडन सहित शिविरार्थी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
