राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद।
आज का भारत लाइव।
बहराइच-
गायत्री विद्यापीठ पी0जी0 कॉलेज रिसिया-बहराइच के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में अच्छादित ग्राम बांग्लाचक और जहानचक में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन 16.02.2026 को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। ‘स्वच्छ भारत और युवा भागीदारी’ के साथ पर्यावरण जागरूकता अभियान आदि विषय पर आधारित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों में जागरूकता फैलाना और स्वयंसेवकों में सेवाभाव जाग्रत करना था।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष डा सोहन लाल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ मुरारी लाल श्रीवास्तव, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ सोमवीर सिंह, सूबेदार सिंह रहे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका ने दरक्शा, कशिश, राधिका ने सरस्वती बंदना, स्वागत गीत से समस्त अतिथियों का स्वागत किया। स्वयंसेविका गुंजा, अंजनी,दरक्शा, कशिश, राधिका ने नाट्य कला प्रस्तुत किया व नाटक सास बहू के साथ विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रमाधिकारी प्रथम डॉ मुकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने सात दिनों की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें स्वच्छता, पर्यावरण, सड़क सुरक्षा जैसे प्रमुख कार्य शामिल थे।
मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, “युवा राष्ट्र की दिशा बदलने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। शिविर में सीखा गया अनुशासन और सेवा भाव जीवनभर काम आता है।”

प्राचार्य प्रो0 दिव्य दर्शन तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि NSS स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर जो एकता और समर्पण दिखाया है, वह समाज के लिए एक मिसाल है। कार्यक्रमाधिकारी द्वितीय डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने शिवरार्थियो, अतिथियों, ग्रामीणों एवं मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जहान चक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साबिहा खातून, महाविद्यालय के शिक्षक डॉ सुभाष चन्द, मिथलेश कुमार चौधरी, डॉ पवन वर्मा, डॉ भावना श्रीवास्तव, डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव, ई0डी0पी0 प्रमुख धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, एस एन राव, नन्दन श्रीवास्तव, डेविड पांडेय, उमेश वर्मा, शिवम टंडन, रविंद्र श्रीवास्तव, रिकेश्वर विश्वकर्मा, आशीष श्रीवास्तव सहित के समस्त स्टाफ एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।
