राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण एक्सीडेंट, मौके पर 1 की मौत , 4 गम्भीर, मेडिकल कॉलेज रेफर।
Oplus_16908288
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
जनपद अंतर्गत बीती शनिवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
आपको बताते चलें कि खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बुधाकला चौराहे के पास शनिवार की देर रात करीब 1:00 बजे हुई।
सियाज कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी कि कर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल फैजान मोती नगर निवासी ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी
मृतक की पहचान 22 वर्षीय शमसुद्दीन उर्फ अमन बाबा पुत्र मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई घायलों में खलीलाबाद के मोती नगर निवासी फैजान पुत्र मोहम्मद असलम, पठान टोला निवासी साहिल, बंजरिया निवासी शुभ और स्टेशन पुरवा निवासी आकाश यादव शामिल है।
बताया जा रहा है कि यह सभी दोस्त अपने घर से करीब 30 किलोमीटर दूर से मारियावा में चाय पीने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे घायल फैजान ने यह भी बताया कि कर चला रहे शमसुद्दीन उर्फ अमन को हल्की नींद आई जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई।
सूचना मिलने पर कांटे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कर में फंसे घायलों को बाहर निकाला सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल खलीलाबाद भेजा गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गोरखपुर में दो घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है जबकि पुलिस ने मृतक शमसुद्दीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
