रंगों की मस्ती,संयम की इबादत..होली – रमजान का खूबसूरत मेल।
रंगों की मस्ती,संयम की इबादत..होली-रमजान का खूबसूरत मेल।
रमजान और होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
थाना रिसिया के रिसिया मोड पुलिस चौकी पर होली और रमजान के पर्व को लेकर क्षेत्राधिकार पयागपुर हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता मे पीस कमेटी की बैठक की बैठक का संचालन प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने किया है ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सीओ पयागपुर लोगो से आगामी पर्व को शांति पूर्वक,आपसी भाई चारा और सौहार्द से मानने की अपील किया,और कानून को हाथ मे न लेने की नसीहत भी दिया।

श्री तिवारी ने कहा कि होली और रमजान का अनोखा मेल देखने को मिला है। होली भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है, जबकि रमजान संयम और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। इस वर्ष होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। दोनों पर्वों का संगम समाज में सांस्कृतिक सौहार्द को और मजबूत करेगा।
वैठक मे थाना क्षेत्र के तमाम प्रधान और सम्भ्रान्त लोग मौजूद रहे।
