राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन।
Oplus_16908288
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर खलीलाबाद स्थित जूनियर हाईस्कुल के प्रागंण मे भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
विराट हिंदू समागम एवं समरसता भोज में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने दर्ज कराई उपस्थिति।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद स्थित जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विराट हिंदू समागम एवं समरसता भोज में लोगो की सहभागिता देखने को मिला।
यह भव्य आयोजन राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी भी शामिल रहे और कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों, मुख्य अतिथियों से मुलाकात किया तथा आम जनता से मिलकर उनका कुशल जाना और कार्यक्रम के अंत में लोगो के साथ भोज भी किया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को आस्था, भक्ति और उल्लास से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी संदेश प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय भजन गायक, आदरणीय सरदार महेंद्र हरि पाल “रोमी” जी ने की।

इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निर्मल प्रसाद सह विभाग संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बस्ती, रामगोपाल जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संत कबीर नगर,तथा मुख्य अतिथि/वक्ता रमेश प्रांत प्रचारक — गोरक्ष प्रांत, इस अवसर पर ऋषि दीप भाई साहब विभाग प्रचारक,धीरज जी जिला प्रचारक, श्रीमती नीतू सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सहित अनेक गणमान्य जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
