राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन , 23630 मामलो का हुआ निस्तारण

0

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन , 23630 मामलो का हुआ निस्तारण

👉 1,48,85,000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाया गया।
167485/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।*

बैंको एवं फाइनेंस कम्पनियों द्वारा कुल 4,20,48,785/- रूपये की हुयी ऋण वसूली।*न्यायालयों में कुल 1,372 मामलों का निस्तारण किया गया।

समस्त प्रशासनिक विभागों में 21,369 मामलों का निस्तारण किया गया।

संत कबीर नगर : मा0 प्रशासनिक न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा एवं नोडल आफिसर श्री कृष्ण कुमार-V के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23630 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा कुल 619 मामलों में 4,20,48,785/- रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 1372 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1,67,485/- रूपये का अर्थदण्ड एवं 1,48,85,000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 21,639 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय वीर सिंह की कोर्ट में कुल 05 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में 57 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1,48,85,000/- रूपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज-प्रथम रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 83 मामलों का निस्तारण करते हुए 500 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्पेशल जज एस0सी0/एस0टी0 भूपेन्द्र राय की कोर्ट में कुल 01 मामलों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज पॉक्सो कृष्ण कुमार-V की कोर्ट में 04 मामलों का निस्तारण करते हुए 20,500/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक द्वितीय देवेन्द्र नाथ गोस्वामी की कोर्ट में 01 मामलों का निस्तारण करते हुए 500/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती चेतन त्यागी की कोर्ट में कुल 300 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,09,030/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन संजय राज पाण्डेय की कोर्ट में कुल 180 मामलों का निस्तारण करते हुए 19,000/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया तथा 54,53,522/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। सिविल जज जू0डि0 मिमोह यादव द्वारा कुल 470 मामलों का निस्तारण करते हुए 6,520/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय मेंहदावल में पीठासीन अधिकारी प्रभात कुमार दूबे द्वारा कुल 255 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,735/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। नवागत न्यायिक अधिकारी सीविल जज जू0डि0 एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्री अशोक कुमार कसौधन के प्रभार में 11 मामलें का निस्तारण करते हुए 9,700/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्थायी लोक अदालत के प्रभारी अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार अग्रवाल एवं सदस्य श्रीमती सुनीता गुप्ता के सहयोग से कुल 05 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेन्द्र कुमार सिंह, नवागत न्यायिक अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा , अभिनव त्रिपाठी एवं बार के पदाधिकारीगण श्री राकेश सिंह, श्री सुनील कुमार पाण्डेय समेत संबंधित कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...