राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर सम्मानित हुए लोकतन्त्र सेनानी व आश्रित

0

राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर सम्मानित हुए लोकतन्त्र सेनानी व आश्रित

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 25 जून। राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला, तहसील व विकास खण्ड स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में संगोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण तथा पोस्टर प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी तथा राष्ट्रीय आपातकाल पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा आपातकाल से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित व्यक्तियों लोकतंत्र सेनानी दिनेश कुमार, शेर बहादुर सिंह व राम अचल गुप्ता तथा सेनानी आश्रित श्रीमती ममता, रूपरानी, कमलादेवी, मायादेवी सिन्हा, रूपा खन्ना, किशोरी देवी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कमोलिया खास के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान भी संचालित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. एन.के. शुक्ला, अजय शर्मा व दिनेश कुमार व अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह न केवल आपातकाल के स्मरण का अवसर है, अपितु गहन चिंतन और लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों के प्रति नई प्रतिबद्धता का अवसर भी है। आयोजन के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा यही है कि आपातकाल से जुड़ी त्रासदी/विपत्तियों की जानकारी आमजन को हो सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती पूजा चौधरी सहित अन्य अधिकारी, लोकतन्त्र सेनानी व उनके परिजन तथा मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में स्कूली बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर तहसील महसी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, नानपारा में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, कैसरगंज में पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पयागपुर में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी द्वारा अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन के साथ लोकतंत्र सेनानी तथा उनके आश्रितों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...