राजकीय सम्मान के साथ हुआ सेना के जवान का अंतिम संस्कार, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

0

*_राजकीय सम्मान के साथ हुआ सेना के जवान का अंतिम संस्कार, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई_*

 

*_ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद_*

     *_आज का भारत लाइव_*

नानपारा/बहराइच,जिले के मटेरा चौराहा निवासी सेना के जवान, उनके माता-पिता और बेटी समेत पांच लोगों की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बुधवार को सेना के जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी गई। इसके अलावा अन्य लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।

मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी अबरार पुत्र गुलाम हजरत राजस्थान के उदयपुर में सेना में जवान थे। मंगलवार सुबह वह अपने पिता गुलाम हजरत (60), मां फातिमा बेगम (56), पत्नी रुकैया बेगम (22) और बेटी हानिया (18) के साथ लखनऊ इलाज के लिए जा रहे थे।

कार चांद मोहम्मद पुत्र लाल साहब चला रहा था। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज थाना क्षेत्र के करीम बेहड़ गांव के निकट डंपर की टक्कर से कार सवार सेना के जवान, माता-पिता, बेटी और चालक की मौत हो गई थी। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है।

बुधवार को सेना के जवान को फैजाबाद राजपूत रेजिमेंट के जवानों ने अंतिम सलामी दी। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सेना के जवान का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं परिवार के अन्य तीन सदस्यों को भी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान एसडीएम अंजनी यादव, सीओ प्रदुम्न सिंह, थानाध्यक्ष मदन लाल समेत सेना के जवान और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...