पुरानी रंजिश को लेकर एक वृद्ध महिला के ऊपर फेंका गया तेजाब।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य।
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 16 मार्च 2026 को जनपद अंतर्गत बखिरा थाना की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के ऊपर पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों द्वारा फेंका गया तेजाब ।
आपको बताते चले कि 60 वर्षीय अमीरउन्निशा पत्नी मोहम्मद यासीन वार्ड नंबर 1 पठान टोला बखिरा थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर के घर से और उनके पट्टीदारों के घर से काफी पुरानी रंजिश थी जिसको लेकर इसके पहले भी कई बार झगड़ा हो चुके हैं।
घायल महिला ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसके पति को पट्टीदारों द्वारा मारा पीटा गया जिससे उनकी हालत गंभीर है और वह चलने फिरने की हालत में नहीं है।
कल पुनः पुराने विवाद को लेकर पट्टीदारों द्वारा झगड़ा किया गया जिस पर मेरे द्वारा विरोध करने पर पट्टीदारों द्वारा मेरे ऊपर तेजाब फेंका गया और तेजाब की छिटे घर में चार अन्य लोगों के ऊपर भी पड़े उनके भी शरीर के कई जगह तेजाब से जल गए।
तेजाब से घायल महिला को जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भर्ती कराया गया या उसकी इलाज चल रही है
