पुरानी रंजिश में हमला, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल ! 

0

पुरानी रंजिश में हमला, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल ! 

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में कतरा रही पुलिस

धनघटा-संतकबीर नगर !

धनघटा थाना क्षेत्र के डिहवा बाजार में गुरुवार को पुरानी रंजिश में दबंगो ने लाठी डंडे से मारपीटकर एक ही परिवार के चार सदस्यों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने में कतरा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित पक्ष दहशत मे है।

जानकारी के अनुसार डिहवा बाजार निवासी राधे कृष्ण का बेटा गुरुवार को शौच करने खेत में गया हुआ था। इस बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी ओमकार, दुर्गेश आदि मिलकर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित रामकृष्ण ने लिखित प्रार्थना पत्र में बताया है दबंगो ने बेटे को मारने पीटने के बाद घर पर चढ़ गए। और लाठी डंडे से घर पर मौजूद चन्दन, पंकज व मेरी पत्नी क्रान्ती व छोटी बेटी रिमझिम को मारपीट कर घायल कर दिया गया। दबंगो ने कपड़े भी फाड़ डाले। इस बीच गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। तब जाकर पीड़ित परिवार की जान बची। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर सौंपी। लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में कतरा रही है। शुक्रवार की शाम तक पीड़ित पक्ष थाना परिसर में चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिसिया कार्रवाई नही हो पाई।

इस संबन्ध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जारही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...