पुलिस ने थाने पर बुलाया तो महिला ने कर ली खुदकुशी

0

यूपी/ब्रेकिंग्/गोरखपुर

पुलिस ने थाने पर बुलाया तो महिला ने कर ली खुदकुशी

गोरखपुर-होली में रंग खेलने को लेकर हुए विवाद में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को रविवार को थाने पर बुलाया तो उनमें से एक महिला ने खुदकुशी कर ली। कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। मृतक महिला के ससुर ने पट्टीदार की धमकी से खुदकुशी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने थाने पर बुलाया था, तबसे वह डर गई थी, ऊपर से पट्टीदार उसे धमकी दे रहे थे।

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के डोमिनगढ़ निवासी जानकी (35) पत्नी मनोज, पति-पत्नी बोल नहीं पाते हैं। बताया जा रहा है कि होली के दिन जानकी के दस साल के बेटे ने पट्टीदारी की महिला पर रंग फेंक दिया था। इसे लेकर विवाद हो गया। पड़ोस की महिला ने इस मामले में डॉयल 112 पर सूचना दी। प्रार्थनापत्र भी दिया था। पुलिस आई और दोनों पक्षों को रविवार को थाने पर आने के लिए कहा। इस बीच शनिवार की रात में जानकी ने कमरे में फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवा दिया। जानकी देवी चार बच्चों की मां थी। बड़ी बेटी 15 साल की तो छोटी सात साल की है। एक बेटा दस साल का है।

सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि पटीदारों के बीच रंग खेलने को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष की महिला ने प्रार्थनापत्र दिया था, उसकी जांच चल रही है। महिला के बारे में पता चला है कि वह पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...