पुल से दो पहिया वाहनों के आवागमन पर लगे प्रतिबंध को जनता ने हटाया।
बंसवारी-सिकरीगंज पुल का नए सिरे से हो रहा निर्माण।
धनघटा – संतकबीर नगर ।
गोरखपुर जनपद को जोड़ने वाले रामजानकी मार्ग पर बने सिकरीगंज पुल निर्माण को लेकर पहले से ही भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा हुआ था वही बुधवार से पुल से दो पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रशासन द्वारा रोक लगाने से आक्रोशित जनता ने गुरुवार को जबरिया हटा दिया। क्षेत्रीय जनता का कहना था कि जब तक आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था नही बनाई जाती तब तक पुल से दो पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाना उचित नही कहा जा सकता।
पुल से गुजरने पर लगे प्रतिबंध की जानकारी न होने से गुरुवार की सुबह से ही दो पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गयी।
बता दे कि राम जानकी मार्ग के चौडीकरण कार्य के तहत पिछले 22 फरवरी से बंसवारी व सीकरीगंज को जोड़ने वाले कुआनो नदी पर बने टू लेन पुल का चौडीकरण कार्य शुरू हुआ था। प्रशासन ने भारी वाहनों के पुल से आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया। लेकिन पुल से दो पहिया वाहनों का आवागमन चलता रहा। अब पुल निर्माण कार्य जब अंतिम चरण में पहुंचा तभी बुधवार को प्रशासन ने दो पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिबन्ध के पहले दिन पुल के दोनों तरफ दो पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जिससे पुल के दोनों तरफ खड़े राहगीरों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार की शाम दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पुल लगे अवरोध को हटा कर इधर उधर फेंक दिया। अवरोध हटने के बाद आवागमन पहले की तरह शुरू हो गया।
