प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
महाशिवरात्रि पर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
नानपारा – बहराइच ।
महा शिव रात्रि अवसर पर नायब तहसीलदार अक्षय पाण्डेय ने थान नानपारा क्षेत्र स्थित मंगली नाथ मंदिर व प्रमुख मंदिरो का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मंगली नाथ मंदिर मे स्थित शिव मंदिर पर लगे मेले का निरीक्षण किया। और सुरक्षा को परखा। श्रद्धालुओ की सुविधा,स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश के साथ यातायात व्यवस्था को भी जांचा। इसके साथ ही नगर के मंदिरो का भी भ्रमण किया। पर्व को सकुशल मानने के लिए मंदिरो पर पर्याप्त बल,महिला पुलिस की तैनाती,बेरिकेडिंग,सी सी टी वी से निगरानी की भी व्यवस्था की गयी है। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नायब तहसीलदार के साथ थानाध्यक्ष नवाबगंज व लेखापाल सहित मौजूद रहे।
