प्रमाण पत्र पाकर मिलते ही दिखी छात्रो के चेहरे पर मुस्कान

0

Oplus_16908288

प्रमाण पत्र पाकर मिलते ही दिखी छात्रो के चेहरे पर मुस्कान ! 

मगहर। संतकबीर नगर –

शिव प्रसाद प्राइवेट आईटीआई कालेज मगहर के विद्यार्थियों में शनिवार को कौशल विकास योजना अंतर्गत विभिन्न कोर्स के प्रमाण पत्र और अंक पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को रिजल्ट हाथ में मिला तो उनके चेहरे पर मुस्कान झलकी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अश्विनी कुमार गुप्ता तथा कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधक अश्विनी कुमार गुप्ता ने कहा कि देश प्रधानमंत्री ने युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कौशल विकास योजना चला रही है। इसके तहत स्नातक और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा दिया जा रहा है। ताकि किताबी शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा को ग्रहण कर आत्म निर्भर बन सकें। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में किताबी शिक्षा के साथ ही जो बच्चा किन्हीं कारणों से तकनीकी शिक्षा ग्रहण नहीं करता उसकी शिक्षा अधूरी रह जाती है। निजी आईटीआई कालेज के निदेशक विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में कौशल विकास योजना के तहत सोलर टेक्नीशियन एवं पैरामेडिकल के कोर्स में शिक्षा सत्र 2024-25 में विद्यालय में 240 छात्र पंजीकृत हैं। जिसमें 168 छात्रों को प्रधानमंत्री कौशल विकास का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र प्रदान किया गया है। इस मौके पर अजय कुमार, दीपक कुमार, श्वेता वर्मा, पवन कुमार, जय प्रकाश शर्मा, विजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार के अलावा तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...