पुलिस की सक्रियता से अवैध गांजा तस्कर वाहन समेत गिरफ्तार।
पुलिस की सक्रियता से अवैध गांजा तस्कर वाहन समेत गिरफ्तार ,गांजा ,मोबाइल बरामद।
थाना महुली पुलिस ने 2 किलो अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
संतकबीर नगर-
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्त नाम पता दरगाहे उर्फ छोटू पुत्र हरिराम निवासी सूरज देवरिया थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को कालीजगदीशपुर से गौरा जाने वाले मार्ग के पास से 02 किलो अवैध गाँजा के साथ के गिरफ्तार कर न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरः पालन करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
दरगाहे उर्फ छोटू पुत्र हरिराम निवासी सूरज देवरिया थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर ।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0स0 74/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना महुली जनपद संतकबीर नगर ।
बरामदगी-
• 02 किलो अवैध गाँजा ।
• 01 अदद मोटर साइकिल ।
• 01 अदद मोबाइल ।
• 230 नगद रुपये ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-
प्रभारी उ0नि0 श्री नागेन्द्र कुमार सिंह, का0 अरविन्द कुमार यादव, का0 सुनील कुमार सिंह, का0 मुकेश कुमार, का0 रितेश यादव ।
