नाबालिक को बहला फुसलाकर भाग ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
*नाबालिक को बहला फुसलाकर भाग ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य*
*संत कबीर नगर -* आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को थाना मेहदावल पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नाबालिक को पहले फुसलाकर भाग ले जाने तथा दुष्कर्म करने के मामले में वांछित बाल अपचारी को टरवारिया चौराहे के पास से किया गिरफ्तार गया।
आपको बताते चले की वादी द्वारा दिनांक 29 नवंबर 2025 को थाना मेहदावल पर बाल अपचारी के विरुद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर कर भाग ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था थाना मेहदावल पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर मुकदमा आरक्षित संख्या 476 /202 5 धारा 137 (2)/87,65(1) बी एन एस व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को टरवरिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया
