पुलिस द्वारा “नशा मुक्त भारत – खुशहाल भारत” जनजागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।
न्यू हाउस बेसिक स्कूल अलीगढ़ नाथनगर महुली में “नशा मुक्त भारत – खुशहाल भारत” जनजागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
संतकबीर नगर-
संतकबीर नगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा न्यू हाउस बेसिक स्कूल अलीगढ़ नाथनगर महुली में समाज को स्वस्थ, सुरक्षित एवं संस्कारित बनाने की दिशा में थानाध्यक्ष महुली द्वारा “नशामुक्ति अभियान” नशा छोड़ो ,नाता जोड़ो , नशा मुक्त हो हर इंसान के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की लत को समाप्त करना, युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना तथा सामाजिक सद्भाव एवं पारिवारिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करना है व आज के परिवेश में नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है । यह आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक विघटन का कारण बनता है। नशे की प्रवृत्ति से अपराध बढ़ते हैं, पारिवारिक कलह उत्पन्न होती है तथा युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया—
01.मादक पदार्थों के दुष्परिणाम एवं कानूनी दंडात्मक प्रावधान ।
02.युवाओं को खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना ।
03.परिवार की भूमिका एवं अभिभावकों की सतर्कता का महत्व ।
04.संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील ।
05.नशा छोड़ने हेतु परामर्श एवं पुनर्वास केंद्रों की जानकारी ।

थानाध्यक्ष महुली द्वारा बताया कि “नशा मुक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है । जब युवा नशे से दूर रहेंगे, तभी राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।”
अभियान के अंतर्गत नागरिकों से यह संकल्प भी दिलाया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
