फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया जांच में जुटी पुलिस

0

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया जांच में जुटी पुलिस

छत के कुंडे से लटकती मिली युवती की लाश

सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी, लगातार दहेज को लेकर किया जा रहा था प्रताड़ित

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

रिसिया बहराइच
रिसिया के पटना घसियारी में महिला की मौत मामले में तहकीकात करती पुलिस
रिसिया
एक युवती का शव कमरे में गुरूवार सुबह छत की बल्ली से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। बेटी की मौत की जानकारी पर मायके से आए परिजनों ने लाश चोटहिल देख थाने में सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और तहकीकात की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
रिसिया थाने के पटना घसियारी गांव में 24 वर्षीय शिवकुमारी पत्नी दिनेश कुमार का शव गुरूवार सुबह लगभग सात बजे कमरे में छत की बल्ली से लटकता मिला। तो ससुरालीजनो में हाहाकार मच गया। सूचना मिलते ही मृतका के मायके
से उसका भाई श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर ग्रिंट थाने के कुर्मिन देवरा निवासी विनोद कुमार पुत्र गोड़ाई अपने परिजनों के साथ पहुंचा। उसने रिसिया थाने पर तहरीर देकर सूचना दी कि उसकी बहन शिवकुमारी की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व रिसिया थाने के पटना घुसियारी निवासी दिनेश कुमार पुत्र राम अधार के साथ हुई थी। जबसे शादी हुई तभी से दहेज के लिए बहन को उसका पति व ससुरालीजनो की ओर से मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। मृतका के पिता गोड़ाई लाल पुत्र नक्कू ने थाना हर दत्त नगर गिरंट में अपनी पुत्री के द्वारा ससुराल में फांसी लगाए जाने की सूचना दिया था। पुलिस ने नायब तहसील दार सदर की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को कब्जे ले कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।

थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...