पात्र होने के बावजूद भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ।
प्रधान व सेक्रेटरी की मेहरबानी से टीन शेडव छप्पर में रहने को मजबूर हैं पीड़ित परिवार।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा पीड़ित परिवार।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना दुधारा निवासिनी दो महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्र होते हुए भी वर्तमान प्रधान तथा सेक्रेटरी की मेहरबानी से छप्पर व टीन सेट में जीवन यापन करने को हुई मजबूर। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कराया अवगत।

आपको बताते चले कि पीड़िता पूजा देवी पत्नी प्रदीप कुमार तथा काजल पत्नी राममिलन ग्राम मंगुआ पोस्ट को कोहरियावा थाना दुधारा संत कबीर नगर का परिवार अत्यंत ही गरीब है जबकि यह दोनों परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र हैं। पूजा देवी तथा काजल देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भर गया था,लेकिन प्रधान की मिली भगत से सेक्रेटरी द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर अपात्र घोषित कर दिया गया।

जिससे दोनों परिवारों के सर पर अभी तक छत नहीं हो पाया। सरकार तो जनता के लिए योजनाएं तो भेजती है मगर लोकल स्तर पर बैठे लोगों के द्वारा उसका लाभ सीधे जरूरत मंद लोगों को सही ढंग से नहीं मिल पाता है।
अब एक प्रधान सेक्रेटरी की को बताया उसका काम।
