पत्नी नाराज होकर मायके गई,पति ने कर ली खुदकुशी

0

पत्नी नाराज होकर मायके गई,पति ने कर ली खुदकुशी

गोरखपुर/खोराबार- खोराबार इलाके के रायगंज में पत्नी के नाराज होकर मायके जाने से आहत युवक ने साड़ी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह मां कमरा खोलने गई तो देखी कि बेटा खुदकुशी कर चुका है। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज निवासी मंजेश पासवान (28) पुत्र श्रीभगवान का पत्नी प्रार्थना देवी से बुधवार को किसी बात पर विवाद हो गया। नाराज पत्नी अगली सुबह ही बच्चे को लेकर चौरीचौरा के चोरचकिया गांव मायके चली गई। इसके बाद मंजेश ने कई बार फोन किया, लेकिन पत्नी आने को तैयार नहीं थी। मंजेश शुक्रवार की देर शाम गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से घर आते समय फोन पर बातचीत करने के दौरान पत्नी प्रार्थना देवी से फोन पर कहासुनी हुई। वह घर आकर अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह मां कमरे का दरवाजा खोली तो देखी बेटे ने शव कमरे में फांसी लगा ली है। वह पेंट पॉलिश का काम करता था। सूचना पर खोराबार पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह दो साल के बच्चे का पिता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...