पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचा पति

0

पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचा पति

पुलिस कर्मियों से बोला मैने पत्नी की हत्या कर दी है “लाश उठा लाओ”

गोरखपुर ‌-सहजनवां थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की सूचना दी आरोपी ने थाने में पुलिसकर्मियों से कहा, “मैंने पत्नी को मार डाला, लाश घर पर है, जाकर उठा लो।” इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह खौफनाक वारदात सहजनवा थाना क्षेत्र में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि, पति को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक था, जिसके चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी बिना किसी डर के सीधे थाने पहुंचा और अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल आरोपी के बताए घर पर पहुंची, जहां उन्हें महिला का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में शक और अविश्वास के भयावह परिणामों को उजागर किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने खुद थाने आकर सरेंडर किया है। घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वही सहजनवां पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...