लोक अदालत की तैयारियों पर नोडल ऑफिसर ने न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक

0

लोक अदालत की तैयारियों पर नोडल ऑफिसर ने न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक

संतकबीरनगर।  जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में लोक अदालत के नोडल ऑफिसर कृष्ण कुमार-V द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गयी। बैठक में आगामी 14 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के चर्चा किया गया।
कृष्ण कुमार -V ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 14 सितम्बर 2024 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार से शिविरों को आयोजन भी किया जा रहा है तथा पराविधिक स्वयं सेवकों को पम्पलेट एवं स्टीकर के जरिये प्रचार प्रसार करने हेतु लगाया गया है। नोडल ऑफिसर एवं अपर जिला जज कृष्ण कुमार-V ने न्यायिक अधिकारियों से आवाहन किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, सिविल जज सीनीयर डिवीजन संजय राज पाण्डेय, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...