नेपाल सीमा से सटे जिलों के 100 से ज्यादा मदरसे सील
नेपाल सीमा से सटे जिलों के 100 से ज्यादा मदरसे सील, सबसे ज्यादा श्रावस्ती के 68 मदरसे हुए सील !
महाराजगंज में 33 में से 32 पर हुई कार्रवाई!
सिद्धार्थनगर में 21 से सभी 21 अवैध कब्जों पर हुई कार्रवाई
बलरामपुर में बंद कराए गये 16 अवैध मदरसे !
उत्तर प्रदेश –
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई शनिवार को भी जारी रहा। प्रदेश के पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अब तक महाराजगंज में 33 अवैध धार्मिक स्थल और मदरसे मिले हैं, जबकि सिद्धार्थनगर में 21 अवैध धार्मिक स्थल और मदरसे मिले हैं। वहीं सर्वाधिक कार्रवाई श्रावस्ती जनपद में हुई है। यहां अब तक 68 अवैध मदरसे सील किये गये हैं, साथ ही 164 के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की गई है। वहीं पीलीभीत में भी एक अवैध धार्मिक स्थल मिला है। प्रशासन ने इसमें शामिल 6 लोगों के नाम नोटिस जारी किया है।
