NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर अमृतेश ने बढ़ाया मान !

Oplus_16908288
NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर अमृतेश ने बढ़ाया मान !
धनघटा, संतकबीर नगर –
धनघटा क्षेत्र के मलौली निवासी अमृतेश त्रिपाठी ने नीट 2025 की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. रविकांत त्रिपाठी व डॉ. रेनू त्रिपाठी के पुत्र अमृतेश त्रिपाठी ने नीट 2025 की परीक्षा में 720 के सापेक्ष 596 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1628 हासिल किया। अमृतेश त्रिपाठी की हाई स्कूल व इंटर की शिक्षा द पिलर्स पब्लिक स्कूल गोरखपुर से हुई। इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी अमृतेश ने साइंस स्ट्रीम में सिटी टॉप कर परिवार का मान बढ़ाया था। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर के आकाश इंस्टीट्यूट से नीट परीक्षा की तैयारी की। माता पिता व गुरुजनों को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए उन्होंने कठिन परिश्रम को सफलता का मूल मंत्र बताया। अमृतेश त्रिपाठी की माता डॉ रेनू त्रिपाठी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में हिन्दी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। और पिता डॉ रविकांत त्रिपाठी एलबीएस पीजी कॉलेज, महराजगंज में भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। अमृतेश की सफलता से गांव में खुशी का माहौल छा गया।