नगर पंचायत कमेटी मगहर ने खिचड़ी मेले को लेकर DM से की मुलाकात
नगर पंचायत कमेटी मगहर ने खिचड़ी मेले को लेकर DM से की मुलाकात !
परम्परागत सद्गुरु कबीर के खिचड़ी मेले को हाईजैक की कवायद !
जनप्रतिनिधियों के जरिये डीएम हुए परिस्थिति से रूबरू !
संतकबीर नगर – मगहर! हान सुफी संत कबीर की निर्वाण स्थली पर लगने वाले परम्परागत खिचड़ी के मेले को हाईजैक करने का कुछ दुकानदार मंसूबा पाले हुए है। इसके लिए वह जिले के अधिकारियों को गुमराह कर रहे है। इसकी भनक लगते ही नगर के जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गये और यथा स्थिति व दुष्प्रभाव से तत्काल जिलाधिकारी से मिलकर रूबरू कराया। जो मेला परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महान सुफी संतकबीर की निर्वाण स्थली पर आजादी के पूर्व से परमपरागत खिचड़ी का मेला लगाता है। इसमें दुकानदार आकर इसे भव्यता प्रदान करते हैं। कई ऐसे दुकानदार है। जिन्होंने मेले से जुड़ कर बुलंदी पर ले गये। जिनमें अख्तर व इकबाल उर्फ बाले झूला वाले के योगदान को नकारा नही जा सकता। अब हालात यह है कि वर्षो से लग रहे इस मेले को तोड़ने की साजिश कुछ दुकानदार लोग रच है। इसके लिए कुछ दुकानदार अब जिले के आलाधिकारियो को गुमराह करने में लगे हुए है। जिससे मेले का अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडरा रहे है। इनके मंसूबो को नाकाम करने के लिए नगर कमेटी ने कमर कस ली है। चेयरपर्सन पति नुरुज्जमा अंसारी ने बताया कि खिचड़ी का मेला हम सबकी आन बान शान है। जिस पर किसी कीमत पर आंच नही आने देंगे।खिचड़ी के मेले को लेकर कुछ दुकानदार जो अन्य मेले में ब्लैक लिस्टेड है। वह मेले को लेकर अधिकारियों को गलत सुझाव दे रहे है। इसके दुष्प्रभाव से जिलाधिकारी से मिलकर उनके मनसूबों से अवगत कराया गया है। सभासद अवधेश सिंह ने बताया कि मेला का टेण्डर हो जाने से छोटे दुकानदार रोजी रोटी को तरस जायेंगे । ठेकेदार हावी हो जायेगा और झूले आदि के टिकट मनमाने तरीके से बढ़ा देगे। जिसका लुत्फ उठाने से गरीब महरूम हो जायेगा। मगहर के खिचड़ी मेले में गरीब जनता आती है। यही कारण है कि यह मेला लगातार बुलंदी को छु रहा है। जिसे बरबाद करने की साजिश रचने वालो के मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।
