नगर पालिका खलीलाबाद में आयोजित किया गया सभासद शपथ ग्रहण समारोह।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य।
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में सभासद शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन।
आपको बताते चले की आज जनपद संत कबीर नगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद अंतर्गत मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी थे। इस शपथ ग्रहण समारोह मनोनीत सभासदों के साथ सर्वजीत पासवान ने अपने पद की गरिमा को बनाए रखना के लिए वचनबद्ध होते हुए सभासद के लिए शपथ ग्रहण लिए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल भाजपा जिला मंत्री गणेश पांडे एस0 डी0 एम0 सदर अरुण कुमार वर्मा नगर पालिका ई0 ओ0 अवधेश कुमार भारती मनोनीत सभासद कन्हैया वर्मा नगर अध्यक्ष सतविंदर सिंह पाल (जज्जी) मुरलीधर जायसवाल सरबजीत पासवान श्रीमती उषा पांडे सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे !


