नदी में नहाते समय डूबने से 3 की हुई मौत

0

Oplus_16908288

नदी में नहाते समय डूबने से 3 की हुई मौत !

देवरिया

सरयू नदी में नहाते समय 3 युवकों की डूबकर मौत हो गई। जबकि एक बाल-बाल बच गया। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। तीनों गोरखपुर के रहने वाले थे।

 

दोनों सगे भाई रविवार शाम अपने ममेरे भाई का 15वां जन्मदिन मनाने के लिए देवरिया आए थे। रात में जमकर पार्टी व खूब डांस किया। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे मोहल्ले के दोस्त के साथ घर से 500 मीटर दूर स्थित सरयू नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में चले गए, एक युवक ने किसी तरह तैरकर खुद की जान बचाई, बाकी 3 तेज धार में डूब गए। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने करीब एक घंटे बाद तीनों के शव बरामद किए।

 

मृतकों का विवरण –

1-प्रदीप उम्र 24 वर्ष !

2-रोहित उम्र 23 वर्ष !

3-बंटी उम्र 22 वर्ष !

 

अपने मामा के लड़के का बर्थडे मनाने के लिए देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के पटेल नगर में रविवार शाम 5 बजे पहुंचे थे।

तीनों एक ही बाइक से गोरखपुर से आए थे। सोमवार सुबह 7 बजे पड़ोसी राजन और बंटी के साथ दोनों घर से 500 मीटर दूर स्थित सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। राजन को तैरना आता था, तो वह किसी तरह तैरकर किनारे आ गया। उसने आसपास मौजूद नाविकों और गोताखोरों से मदद की गुहार लगाई, नाविक और गोताखोर बीच नदी तक गए, पर तब तक प्रदीप, रोहित और बंटी डूब चुके थे। करीब 1 घंटे तक खोजने के बाद नाविकों को तीनों के शव बरामद हुए। तीनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर तहसीलदार अरुण कुमार भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिवार में कोहराम मच गया। प्रदीप और रोहित की मां प्रमिला देवी, और बंटी की मां पूनम देवी रोती-बिलखती नदी तट पर पहुंचीं।

 

सभी ने रात में जमकर किया डांस, सुबह हो गई मौत

नाना तूफानी बांसफोर ने बताया- रात में घर में पार्टी थी, दोनों नाती भी शाम में गोरखपुर से आए थे। साथ में एक दोस्त भी आया था। पार्टी में तीनों ने जमकर डांस किया था। जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें आखिरी बार हंसते हुए देख रहा हूं।

मां प्रमिला देवी ने बताया- उनके दोनों बेटे प्रदीप और रोहित गोरखपुर में वाल पेंटिंग और पोस्टर लगाने का काम करते थे। बंटी भी साथ में काम करता था। तीनों की गहरी दोस्ती थी। रोहित और प्रदीप के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...