नाबालिक को बहला फुसलाकर भाग ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
*नाबालिक को बहला फुसलाकर भाग ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
*
*ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य*
*संत कबीर नगर -* आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नाबालिक को बहला फुसलाकर कर भाग ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को डिघा प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया।
आपको बताते चले की वादिनी द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अच्छे लाल पुत्र सुदर्शन निवासी नेहिया खुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद के विरुद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली खलीलाबाद पर मुकदमा आरक्षित संख्या 57/2026 धारा 8 7/137 (2)65( 1) बी एन एस व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को अभियुक्त अच्छे लाल पुत्र सुदर्शन को डिघा प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल उ0 नि0 राम अवध यादव कांस्टेबल प्रशांत विक्रम सिंह
