मुस्लिम मतदाताओं का नाम काटने से समाजवादी पार्टी में है आक्रोश
*मुस्लिम मतदाताओं का नाम काटने से समाजवादी पार्टी में है आक्रोश।*
*ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य*
*संत कबीर नगर –* जनपद अंतर्गत समाजवादी पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरवाकर मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
आपको बताते चले कि सपा नेताओं का आरोप है कि जिले की 312 मेंहदावल, 313 खलीलाबाद और 314 धनघटा विधानसभा क्षेत्रों के मुस्लिम बाहुल्य गांवों में भाजपा कार्यकर्ता बीएलओ पर दबाव बनाकर फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर करवा रहे हैं, जिससे मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं ने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जांच की और SDM और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि जिले में भरे गए सभी फर्जी फॉर्म-7 तत्काल निरस्त किए जाएं। साथ ही साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा
