मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत दिया जा रहा है 10 लाख का ऋण

0

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत दिया जा रहा है 10 लाख का ऋण !

इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैं www.cmegp_data.center.in पर आनलाइन आवेदन !

संत कबीर नगर – 

उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके क्रम में जनपद संत कबीर नगर के जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एन0के0 सिंह ने बताया है कि इस योजना के अन्तर्गत अधिकतम रुपए 10.00 लाख तक का ऋण बैंक के माध्यम से उद्यम की स्थापना हेतु प्रदान किया जाता है। इस योजना में सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को ब्याज की 04 प्रतिशत धनराशि स्वंय व शेष व्याज की पूंजीगत धनराशि पर ब्याज का अनुदान एंव आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यमियों को प्रोजेक्ट काष्ट के पूंजीगत धनराशि पर ब्याज का अनुदान की सुविधा अनुमन्य है।

ग्रामीण क्षेत्रों की वित्तपोषित इकाईयों को अधिकतम 13 प्रतिशत तक ब्याज उपादान की सुविधा 5 वर्ष तक दिये जाने का प्राविधान है।

इस योजना के लिए आनलाईन आवेदन ही अनुमन्य है तथा कोई भी आवेदक www.cmegp_data.center.in की वेवसाइट, पर जाकर आनलाईन आवेदन कर सकता है। वेबसाइट पर व्यवसाय, परियोजना के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है। उक्त योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में उद्यम की स्थापना हेतु इच्छुक उद्यमी / लाभार्थी से आनलाईन आवेदन पत्र आंमत्रित है।

अधिक जानकारी हेतु आवेदन के इच्छुक व्यक्ति जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सन्त कबीर नगर मो0 9580503132, एंव एन. के. पान्डेय मो0 7084501040 से सम्पर्क कर सकते हैं ,अथवा कार्यालय का पता बैंक चौराहा, पुरानी तहसील, नजारत भवन, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर मे भी कार्य दिवस के अंतर्गत संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...