मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनानार्गत 2023-24 में किये गये उत्कृष्ट कार्य के आधार पर जनपद की 05 ग्राम पंचायतें पुरस्कृत-डीएम।

0

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनानार्गत 2023-24 में किये गये उत्कृष्ट कार्य के आधार पर जनपद की 05 ग्राम पंचायतें पुरस्कृत-डीएम।

संत कबीर नगर- 08 अप्रैल 2025 को जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया है कि मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में शासन के निर्देशानुसार पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनानार्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 में किये गये उत्कृष्ट कार्य के आधार पर पुरस्कृत किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में प्रदेश की कुल 375 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किये जाने हेतु सहमति प्रदान की गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनानार्गत जनपद संत कबीर नगर की 05 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कृत ग्राम पंचायतों को अंको के अवरोही कम में धनराशि निर्गत की गयी है।
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनानार्गत पुरस्कृत होने वाली ग्राम पंचायतों में प्रथम स्थान पर ग्राम पंचायत कुसुरू खुर्द विकास खण्ड-बेलहर कला को धनराशि रूपए 3500000, द्वितीय स्थान पर ग्राम पंचायत-छितौनी, विकास खण्ड-पौली को धनराशि रूपए 2166667/- तृतीय स्थान पर ग्राम पंचायत अजांव, विकास खण्ड-पौली को रूपए 2166667/-, चतुर्थ स्थान पर ग्राम पंचायत-सुबखरी विकास खण्ड-नाथनगर को रूपए 2166666/- तथा पंचम स्थान प्राप्त ग्राम पंचायत चंगेरा-मंगेरा विकास खण्ड सेमरियावां को रूपए 1000000/- की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त जनपद की सभी 05 ग्राम पंचायतों को निदेशालय स्तर से ग्राम पंचायतों के ओ.एस.आर. खातों में धनराशि हस्तान्तरित कर दी गयी है। पुरस्कृत ग्राम पंचायतों द्वारा आवंटित धनराशि से कराये जाने वाले कार्य एवं उनमें व्यय की जाने वाली धनराशि के अनुश्रवण हेतु पोर्टल विकसित किया गया है, जिसका यू0आर0एल0 cmawards.upprd.in है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पुरस्कृत पंचायतों द्वारा प्राप्त धनराशि का व्यय विकास कार्यों पर किये जाने के संबंध में सम्बंधित विकास खण्ड, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को नियमानुसार विस्तृत निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुसार सम्बंधित ग्राम पंचायतें कार्यों की प्रगति उक्त पोर्टल पर अपलोड कराते हुए उपभोग प्रमाण पत्र, कार्य के फोटोग्राफ सहित यथाशीघ्र जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...