मिष्ठान की दुकान में घुसी ओवरलोड ट्रक, 3 की हालत गंभीर।
Oplus_16908288
मिष्ठान की दुकान में घुसी ओवरलोड ट्रक, 3 की हालत गंभीर।
धनघटा चौराहे पर सोमवार को तड़के हुआ हादसा।
धनघटा – संतकबीर नगर ।
धनघटा चौराहे पर सोमवार को तड़के अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक चौक पर बने गोलम्बर को तोड़ते हुए एक मिष्ठान की दुकान में घुस गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी दुकान में घुसे ट्रक को पीछे से ठोकर मार दिया। इस बीच तेज आवाज सुनकर लोग नीद से जागे। चौराहे पर स्थित दुकान में घुसे ट्रक को देखकर लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। दोनो ट्रकों में फंसे ट्रक चालकों व खलासी को बाहर निकाल कर सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ट्रक घुसने से मिठाई की दुकान टूट कर बिखर गई। हादशे में लाखो रुपये का नुकसान बताया जारहा है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को तड़के धनघटा चौराहे पर भीषण हादसा हुआ। गिट्टी लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर धनघटा चौराहे पर बना गोलम्बर तोड़ते हुए सड़क किनारे एक मिष्ठान की दुकान में घुस गया। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी पहले ट्रक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दोहरी भिड़ंत में दो दुकानें पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई। घटना के समय लोग नीद में थे। तेज आवाज सुनकर नीद से जागे लोग घबड़ा गए। लोग घरों से बाहर निकल दुकान में घुसे ट्रकों को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ देर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत बचाव शुरू कर दिया।
राधा कृष्ण स्वीट हाउस की दुकान में घुसे ट्रक नम्बर UP 63 AT 5063 से चालक व खलासी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक दल के तीन सदस्यों को सीएचसी हैंसर में दाखिल कराया गया। घटना में कानपुर निवासी चालक 24 वर्षीय अंकित पुत्र डल्ले चन्द, 26 वर्षीय नरेश पुत्र कांता सिंह व 28 वर्षीय अमन पुत्र डल्ले चन्द को गंभीर चोटें आई। डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ट्रकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानों के शटर, दीवारें और अंदर रखा कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रहा कि दुकान के लोग मौके पर नही थे। राधा कृष्ण स्वीट हाउस के मालिक महेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में उनके फ्रिज, एसी और अन्य मशीनें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 10 से 12 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार ज्योति स्वीट हाउस को भारी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही धनघटा थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे और उपनिरीक्षक आरडी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाने का काम शुरू किया। कुछ देर बाद सड़क यातायात बहाल हो गया। बताया जा रहा है कि एक ट्रक हैंसर की तरफ से आ रहा था तो दूसरा बिड़हर की तरफ से आ रहा था।
