मिशन शक्ति फेज 05 द्वितीय अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।
रैली में महिला पुलिस बल तथा विद्यालयों की बच्चियां भी शामिल ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 28 मार्च 2026 को महिला सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान फेज 05 द्वितीय के तहत महिला सुरक्षा व महिला जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली।
आपको बताते चले की महिला सशक्तिकरण फेज 05 द्वितीय के तहत महिला सुरक्षा तथा महिला जागरूकता को लेकर पुलिस प्रशासन हमेशा तत्पर रहा है और आज इसी मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें पुलिस विभाग की महिला पुलिस बल तथा अलग-अलग विद्यालय की बच्चियों भी शामिल थी और यह दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए तहसील गेट होकर पुलिस लाइन में आकर समाप्त हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति अभियान फेज 05 द्वितीय को रवाना किया गया।
