मंडलायुक्त व DIG ने तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का निरीक्षण कर लिया जायजा।

0

मंडलायुक्त व डीआईजी द्वारा डीएम व एसपी के साथ महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का निरीक्षण कर लिया गया जायजा।

मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम पर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर परिसर का भ्रमण करते हुए स्थानीय व्यवस्थाओं/सुविधाओं का लिया जायजा।

संतकबीर नगर ।

मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश सिंह व उप पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के साथ महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर/परिसर में शिवरात्रि पर्व के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों, कानून व्यवस्था एवं मन्दिर में आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबन्धन हेतु की गई व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन आदि के बारे में जानकारी ली गयी, जलाभिषेक व मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगवाने, अग्निशमन दल व वालेण्टियर्स की सेवा लेने के साथ ही खोया-पाया कैम्प आदि स्थापित करने के लिये निर्देशित किया गया, साथ ही मेला आयोजकों व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों से बात-चीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर वार्ता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महाशिवरात्रि पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत बाबा तामेश्वर धाम पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों एवं मंदिर के पुजारी/गोसाई जी व स्थानीय ग्रामीणों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान मंडलायुक्त व डीआईजी ने महाशिवरात्रि का पर्व आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाये जाने की अपील करते हुए कहा कि जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परम्परा को बनाये रखते हुए त्योहार को भाई-चारें के साथ मनाये। उन्होंने शिवरात्रि पर्व के दौरान तामेश्वरनाथ धाम परिसर में कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी शिवभक्तों व मेलार्थियों के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाये एवं उनकी हर सम्भव मदद के लिये आवश्यकतानुसार डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।

 

तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारीगण ने मंदिर के पुजारी व स्थानीय नागरिकों से महाशिवरात्रि पर्व के दौरान पूर्व में की गई व्यवस्थाओं आदि के बारे में फीडबैक लेते हुए उनका सुझाव जाना जिसके अनुसार श्रद्धालुओं/शिवभक्तों के सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं चाक चौबंद बनाए जाने हेतु पुलिस अधिकारियों सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी सम्भावित घटनाओं आदि बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारी को सी0 सी0 टी0 वी0 कैमरे व कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने मेला के दौरान चेन स्नेचिंग, चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी समस्या का समाधान समय से पहले कर लिया जाए, जिससे शिव भक्तों को जलाभिषेक आदि के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर बाबा तामेश्वरनाथ धाम मंदिर के पुजारीगण सहित संबंधित प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी व स्थानीय ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...