मनबढ़ो ने युवक को पीटकर उतारा मौत के घाट

0

मनबढ़ो ने युवक को पीटकर उतारा मौत के घाट

संतकबीर नगर। मगहर

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत ग्राम गणसरपार चौराहे के निकट मंगलवार की सुबह दबंग किस्म के लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम पंचायत भरपुरवा निवासी हाशिम खां के पिता अमानुल्लाह खां की राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंगला ताल पर सोलर पैनल हार्डवेयर की दुकान है। मंगलवार को अपने पिता के साथ बाईक से दुकान जा रहा था। तभी गणसरपार चौराहे के निकट पहले से घात लगाए दबंगों ने अचानक हमला बोला कर लाठी, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।जिससे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों देखते ही मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी नाजिम खां पुत्र बुधू गांव में स्थित मदरसे की देख रेख करता था। जिससे तीन महीने पहले गांव वालों से विवाद हो गया और उसके बाद उसे निकाल दिया गया। उस विवाद में कोतवाली में मामला पहुंचा और उसे आपस में सुलह समझौता कर मामले को शांत कर दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि उस विवाद के समय मृतक हाशिम गांव में नहीं था। मृतक की माता जन्नतुन्निशा ने बताया कि दुकान जा रहे उनके पुत्र से गांव के ही नाजिम खां पुत्र बुधू के लड़के ने अपने अन्य साथियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उनका यह भी कहना है कि उनका परिवार मुंबई में रह कर रोजी रोटी कमाता है। वहां से अभी हाल में गांव आया है।जब कि बेटा हाशिम और पुत्रबधू तय्यैबा दो महीने पहले मुंबई से आये हैं। उनके बेटे की गांव में ही तीन साल पहले शादी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...